पाठ 6: आनुवंशिकी एवं जैव विकास
Genetics, Biotechnology & Evolution | UPPSC | SSC
परिचय
आनुवंशिकी एवं विकास : एक विहंगावलोकन
- वे लक्षण जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचरित होते हैं, आनुवंशिक लक्षण (Hereditary traits) कहलाते हैं।
- इन लक्षणों की वंशागति (Inheritance) और विभिन्नताओं (Variations) के अध्ययन को आनुवंशिकी (Genetics) कहते हैं। 'Genetics' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम डब्ल्यू. वॉटसन (W. Bateson) ने 1905 में किया था।
- सरल जीवों से क्रमिक परिवर्तनों द्वारा जटिल जीवों की उत्पत्ति को जैव विकास (Organic Evolution) कहा जाता है।
आनुवंशिकी
1. ग्रेगर जॉन मेंडल के प्रयोग एवं नियम
ऑस्ट्रिया के पादरी ग्रेगर जॉन मेंडल (Gregor Johann Mendel) को 'आनुवंशिकी का पिता' (Father of Genetics) कहा जाता है। इन्होंने मटर के पौधे पर प्रयोग किए।
| नियम | विवरण |
|---|---|
| प्रभाविता का नियम | F1 पीढ़ी में प्रभावी लक्षण का दिखना। |
| पृथक्करण का नियम | युग्मकों का अलग होना। |
2. मानव आनुवंशिक रोग
- वर्णांधता (Color Blindness): लाल-हरे रंग में भेद न कर पाना।
- हीमोफीलिया (Hemophilia): रक्त का थक्का न जमना।