पाठ 9: वायुमण्डल एवं जलवायु विज्ञान (Climatology)
Atmosphere, Heat Budget, Winds, Cyclones, Humidity & Climate | UPSC | UPPSC | NCERT
जलवायु विज्ञान
सामान्य जानकारी (Introduction to Atmosphere)
पृथ्वी के चारों ओर फैले हुए गैसीय आवरण को वायुमण्डल (Atmosphere) कहते हैं, जो गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी से जुड़ा हुआ है। यह सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों को रोकता है और ग्रीनहाउस प्रभाव द्वारा पृथ्वी के तापमान को जीवन योग्य बनाए रखता है। वायुमंडल का 99% भार पृथ्वी की सतह से 32 किलोमीटर की ऊँचाई तक ही सीमित है।
वायुमण्डल
1. वायुमंडल का संगठन एवं स्तरीकरण
वायुमण्डल मुख्य रूप से नाइट्रोजन (78%) और ऑक्सीजन (21%) से बना है। इसे 5 परतों में बांटा गया है:
- क्षोभमंडल: मौसम संबंधी सभी घटनाएं।
- समतापमंडल: ओजोन परत स्थित है।
2. चक्रवात व बादल
| बादल | तथ्य |
|---|---|
| कपासी-वर्षी | तड़ित झंझा और भारी वर्षा। |
| पक्षाभ | चक्रवात आने का संकेत। |