पाठ 1: जैविक वर्गीकरण एवं कोशिका विज्ञान
संपूर्ण रैपिड रिवीज़न नोट्स | UPSC | UPPSC | SSC
जैविक वर्गीकरण
कैरोलस लीनियस की द्विपद नामकरण पद्धति
- स्वीडिश वैज्ञानिक कैरोलस लीनियस (Carolus Linnaeus) को 'वर्गिकी का पिता' (Father of Taxonomy) कहा जाता है।
- इन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'Systema Naturae' में जीवों के नामकरण की द्विपद पद्धति (Binomial Nomenclature System) प्रस्तुत की।
- इस पद्धति के अनुसार प्रत्येक जीवधारी के नाम में दो शब्द होते हैं:
- पहला शब्द: वंश नाम (Generic Name) दर्शाता है, जो बड़े अक्षर (Capital Letter) से शुरू होता है।
- दूसरा शब्द: जाति नाम (Specific Epithet) दर्शाता है, जो छोटे अक्षर (Small Letter) से शुरू होता है।
प्रमुख जीवों के वैज्ञानिक नाम (उदाहरण)
| साधारण नाम | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
|---|---|
| मानव (Human) | Homo sapiens |
| आम (Mango) | Mangifera indica |
| मेढक (Frog) | Rana tigrina |
| धान (Rice) | Oryza sativa |
परिचय
कोशिका : एक सामान्य परिचय
- कोशिका (Cell) सभी सजीवों की सबसे छोटी संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।
- कोशिका के अध्ययन को साइटोलॉजी (Cytology) कहते हैं।
- सर्वप्रथम 1665 ई. में रॉबर्ट हुक ने मृत कोशिका की खोज की थी, जबकि एन्टोनी वॉन ल्यूवेनहॉक ने सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था।
कोशिका के प्रकार
प्रोकैरियोटी एवं यूकैरियोटी कोशिका में अंतर
| आधार (गुण) | प्रोकैरियोतिक कोशिका (Prokaryotic) | यूकैरियोतिक कोशिका (Eukaryotic) |
|---|---|---|
| केंद्रक (Nucleus) | वास्तविक केंद्रक एवं केंद्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है। | वास्तविक पूर्ण विकसित केंद्रक उपस्थित होता है। |
| डी.एन.ए. (DNA) | नग्न एवं वृत्ताकार होता. है। | गुणसूत्रों के रूप में व्यवस्थित होता है। |
| श्वसन (Respiration) | श्वसन का कार्य मीसोसोम (Mesosome) करते हैं। | श्वसन का कार्य माइटोकॉन्ड्रिया में होता है। |
| राइबोसोम | 70S प्रकार के पाए जाते हैं। | 80S प्रकार के पाए जाते हैं। |
| झिल्लीदार कोशिकांग | (माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जीकाय आदि) अनुपस्थित होते हैं। | सभी झिल्लीदार कोशिकांग उपस्थित होते हैं। |
| कोशिका विभाजन | द्विखंडन (Binary Fission) द्वारा। | समसूत्री (Mitosis) एवं अर्धसूत्री (Meiosis) द्वारा। |
| उदाहरण | जीवाणु (Bacteria), नील-हरित शैवाल, माइकोप्लाज्मा। | पादप कोशिका, जन्तु कोशिका, कवक (Fungi)। |
कोशिकांग
प्रमुख कोशिकांग एवं उनके कार्य (Cell Organelles)
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का पावरहाउस कहा जाता है। लवक केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं: हरित लवक, अवर्णी लवक, वर्णी लवक...
| फल/सब्जी का नाम | वर्णक (Pigment) |
|---|---|
| टमाटर का लाल रंग | लाइकोपीन |